वीरवार को कोई डेंगू केस नहीं क्योंकि टेस्ट ही नहीं हुए, लैब कर्मचारी ट्रेनिंग पर गए

वीरवार को सिविल अस्पताल में एक भी डेंगू का केस नहीं आया क्योंकि जो दो लैब कर्मचारी डेंगू का टेस्ट करते हैं उन्हें ट्रेनिंग के चंडीगढ़ भेज दिया गया है। अब सिविल में शुक्रवार को ही डेंगू की जांच हो पाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:18 PM (IST)
वीरवार को कोई डेंगू केस नहीं क्योंकि टेस्ट ही नहीं हुए, 
लैब कर्मचारी ट्रेनिंग पर गए
वीरवार को कोई डेंगू केस नहीं क्योंकि टेस्ट ही नहीं हुए, लैब कर्मचारी ट्रेनिंग पर गए

जागरण संवाददाता, पठानकोट: कोरोना की रफ्तार भले की कम हो गई हो, लेकिन डेंगू ने सेहत विभाग की चिता बढ़ा दी है। हर रोज नए मरीज मिल रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर भी काम का बोझ बढ़ गया है। वहीं दूसरी तरफ अव्यवस्थाओं की मार के आगे अधिकारी भी बेबस हैं। वीरवार को सिविल अस्पताल में एक भी डेंगू का केस नहीं आया क्योंकि जो दो लैब कर्मचारी डेंगू का टेस्ट करते हैं उन्हें ट्रेनिंग के चंडीगढ़ भेज दिया गया है। अब सिविल में शुक्रवार को ही डेंगू की जांच हो पाएगी।

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में रोजाना डेंगू के 25 से 30 लोगों का टेस्ट किया जाता है। इस साल 22 सितंबर तक कुल 231 केस आ चुके हैं। वहीं सितंबर में 203 पाजिटिव मिले चुके हैं। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि डेंगू के केस किस प्रकार बढ़ रहे हैं। हर रोज नए केस मिलने से सिविल अस्पताल प्रशासन को परेशानी आ रही है। कारण यह है कि अभी भी अस्पताल में कोविड सेंटर बना हुआ है। इसकी भी नियमित रूप से जांच हो रही है और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन का भी काम चल रहा है। कर्मचारियों की इसमें भी ड्यूटी लगाई गई है। डा. साक्षी ने बताया कि नियमित रूप से जांच की जा रही है। डेंगू को हराने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। अपने घर के आस-पास सफाई रखें। सैली पुलियां और माडल टाउन में जांच

सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को डा. साक्षी के नेतृत्व में सैली पुलिया और माडल टाउन में जांच की। जांच के दौरान कई जगहों पर डेंगू का लारवा मिला। इसे नष्ट किया गया। साथ ही दुकानदार को भी चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा लारवा मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी