डिंपल महामंत्री, नवजोत वाइस प्रधान बने

भाजपा युवा मोर्चा नरोट जैमल सिंह मंडल अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:07 PM (IST)
डिंपल महामंत्री, नवजोत वाइस प्रधान बने
डिंपल महामंत्री, नवजोत वाइस प्रधान बने

संवाद सहयोगी, बमियाल : भाजपा युवा मोर्चा नरोट जैमल सिंह मंडल अध्यक्ष उदय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया गया। पूर्व विधायक सीमा कुमारी व विनोद कुमार उपस्थित हुए। इस दौरान उदय सिंह ने मंडल युवा मोर्चा की टीम की घोषणा की। इसमें डिंपल ठाकुर को भखड़ी का महामंत्री, विजय सिंह को टिडां मंडल का महामंत्री बनाया गया। नवजोत वाइस प्रधान, अभि वाइस प्रधान, प्रदुमन वाइस प्रधान, दीपू वाइस प्रधान, सेठी, बलजीत राज, विपिन सिंह, भानु प्रताप, राणा को मंडल का सचिव नियुक्त किया गया। हर्ष ठाकुर, समीर सिंह, गैरी, अनिल सरोज, मुकेश ठाकुर, राहुल, राहुल सिंह, दिनेश थापर, जसवीर सिंह को कार्यकारिणी मेंबर बनाया गया। सीमा कुमारी व वरुण विक्की द्वारा सभी को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वह ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर मंडल महामंत्री प्रभात सिंह, सतपाल वर्मा, मदन वर्मा, बलकार सिंह वाला, जोगिदर मानसिंहपुर, त्रिलोक सिंह, चमन लाल, अशोक सिंह छोकू, मनजीत सिंह व तेजराम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी