संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

मोगा मोगा के निगाह रोड पर रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक की बुधवार सायं संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 06:10 AM (IST)
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

संवाद सहयोगी, मोगा

मोगा के निगाह रोड पर रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक की बुधवार सायं संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। यह जानकारी थाना साउथ में तैनात एएसआइ बलकार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय गगनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह अपने घर में खाना खाने के लिए बैठा, तो अचानक उसकी छाती में दर्द हुआ। इस पर उसके परिजन उसे लेकर मोगा सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव वारिसों के हवाले कर दिया है।

chat bot
आपका साथी