मेहंदी प्रतियोगिता में योगेश ने प्राप्त किया पहला स्थान

प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। योगेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान शिवानी व तीसरा स्थान एकता ने हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:18 PM (IST)
मेहंदी प्रतियोगिता में योगेश ने प्राप्त किया पहला स्थान
मेहंदी प्रतियोगिता में योगेश ने प्राप्त किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, बमियाल : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कालेज नरोट जैमल सिंह में प्रिसिपल डा. अर्पणा की अध्यक्षता में करवा चौथ के तहत मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रधान नरोट जैमल सिंह दीक्षा ठाकुर, पार्षद आशा देवी व पार्षद रेखा देवी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्रिसिपल डा. अर्पणा ने बताया कि मेहंदी भारतीय संस्कृति की धरोहर है जो कि सुंदर भावनाओं और विश्वासों के साथ जुड़ी हुई है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता को करवाया गया है। इस दौरान सभी प्रतियोगिताओं ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। योगेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान शिवानी व तीसरा स्थान एकता ने हासिल किया। दीक्षा ठाकुर ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इसलिए इन्हें सहेज कर रखना हमारा दायित्व बनता है। कालेज में आगे भी ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इस अवसर पर कालेज स्टाफ व अन्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी