योग भारतीय संस्कृति की हजारों वर्ष पुरानी विरासत: संजीव महाजन

फालोअप क्लास का आयोजन पिछले कई महीनों से रोजाना अग्रवाल भवन पुरानी सब्जी मंडी में किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:45 PM (IST)
योग भारतीय संस्कृति की हजारों वर्ष पुरानी विरासत: संजीव महाजन
योग भारतीय संस्कृति की हजारों वर्ष पुरानी विरासत: संजीव महाजन

संवाद सहयोगी, पठानकोट :

श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र आर्ट आफ हैपिएस्ट लिविग टीम पठानकोट द्वारा मास्टर्स मास्टर आफ द यूनिवर्स श्री श्री सुदर्शन द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए फालोअप क्लास का आयोजन पिछले कई महीनों से रोजाना अग्रवाल भवन पुरानी सब्जी मंडी में किया जा रहा है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल भवन के खुले मैदान में सुबह पांच से 6:30 बजे तक किया गया। जिसमें फालोअप विशेषज्ञ संजीव तूर द्वारा साधकों को शारीरिक व्यायाम, योगासन के साथ तीन स्टेज प्राणायाम का अभ्यास उपस्थित साधकों को करवाया गया। उपस्थित साधकों द्वारा स्थानीय आयोजक एवं प्रवक्ता संजीव महाजन की अध्यक्षता में फालोअप विशेषज्ञ संजीव तूर को उनके द्वारा पिछले कई महीनों से दी जा रही सेवाओं के लिए माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता संजीव महाजन ने कहा कि योग हमारी भारतीय वैदिक संस्कृति की हजारों वर्ष पुरानी विरासत है। आसन, प्राणायाम, ध्यान सकारात्मक जीवन में बहुत मददगार हैं। इस मौके मीडिया एडवाइजर संजीव घई, अजय नैयर, सोहनलाल, अरविद, तरसेम शर्मा, परविदर सिंह, सुनील, रमन अबरोल, अजय मेहरा, अशोक शर्मा, रेखा, सूरज, प्रवीण, अमित, अंजू शर्मा, करण, इशिता शर्मा, ईशांत, रिकी, सर्व, अंशुल, रोहित, अंकुश, सविता, सुरिदर, रामन, रवि आदि उपस्थित थे। योग करने से शरीर तंदरुस्त रहता है: विजय पासी

लायंस क्लब पठानकोट द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में माडल टाउन के परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्लब सदस्यों की ओर से योग की विभिन्न क्रियाएं की गई। चेयरमैन प्रोजेक्ट विजय पासी ने कहा कि योग करने से शरीर तंदुरुस्त रहता है तथा हर किसी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस को मनाया जा रहा है और यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। इस मौके अध्यक्ष अशोक बांबा, सचिव समीर गुप्ता, चेयरमैन विजय पासी, अवतार अबरोल, एडमिनिस्ट्रेटर राकेश अग्रवाल, डा.तरसेम सिंह, पीआरओ नरेंद्र महाजन, उपाध्यक्ष राजीव खोसला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी