बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण से हरेक व्यक्ति को मिलेगा पूरा लाभ

मिशन फतेह के तहत रणजीत सागर बांध परियोजना के अस्पताल में डॉक्टर जेपी पट्टी की देखरेख में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:14 AM (IST)
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण से हरेक व्यक्ति को मिलेगा पूरा लाभ
बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण से हरेक व्यक्ति को मिलेगा पूरा लाभ

संवाद सहयोगी, शाहपुरकंडी/जुगियाल : मिशन फतेह के तहत रणजीत सागर बांध परियोजना के अस्पताल में डॉक्टर जेपी पट्टी की देखरेख में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्टाफ के अलावा बाहर से आए लोगों में भी भाग लिया। नोडल ऑफिसर और डॉ. जेपी पट्टी ने कहां कि इस समय भारत की जनसंख्या काफी बढ़ रही है। इसके चलते लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हमें बढ़ती जनसंख्या पर कंट्रोल करना होगा, ताकि देश के हर व्यक्ति को इसका पूरा पूरा लाभ मिल सके। इस मौके पर कुलजीत कौर, कटारिया ठाकुर, मेजर सिंह, फार्मेसिस्ट गोपाल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी