शंकर नगर में महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार

शहर के मोहल्ला शंकर नगर में महिलाओं द्वारा सावन की तीज का त्यौहार मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:50 PM (IST)
शंकर नगर में महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार
शंकर नगर में महिलाओं ने मनाया तीज का त्यौहार

जागरण संवाददाता, पठानकोट

शहर के मोहल्ला शंकर नगर में महिलाओं द्वारा सावन की तीज का त्यौहार मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। श्रुति शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्रुति शर्मा ने बताया कि सावन में गाए जाने वाले तीज के गीत गाए व डांस किया। इसके साथ ही झूला झूलकर तीज उत्सव का आनंद उठाया। श्रुति ने बताया कि हमें हमारी संस्कृति से हमेशा जुड़े रहना चाहिए और अपने त्योहारों को धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोहल्ले की गृहिणियां व युवतियों ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रुति शर्मा, अंजली, प्रीति, गुड़िया, रिशु और बबली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी