76 बोतल अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 76 बोतल अवैध शराब मिली। महिला की पहचान पहचान जोगिदरो प्रेम नगर सुजानपुर के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:26 PM (IST)
76 बोतल अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार
76 बोतल अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: सुजानपुर पुलिस ने अवैध शराब सहित एक महिला को पकड़ा। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रीति पुलिस टीम के साथ पुल नंबर 4 से भनवाल यूबीडीसी की तरफ जा रही थीं। तभी सड़क किनारे नहर के पास एक महिला प्लास्टिक के दो कैन रखकर शराब बेच रही थी। पुलिस को देखकर महिला घबरा गई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 76 बोतल अवैध शराब मिली। महिला की पहचान पहचान जोगिदरो प्रेम नगर सुजानपुर के रूप में हुई। सुजानपुर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के अधीन को मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी