भाजपा छोड़ चुके गुप्ता के जनसंपर्क अभियान में दिख रहे व्हिप के घाव

सुजानपुर कौंसिल के प्रधान के चुनाव के दौरान उनको जो घाव मिला था उसकी टीस जनसंपर्क मुहिम में भी सुनाई पड़ रही है। दरअसल उन्होंने कौंसिल प्रधान पद के चुनाव के बाद विधायक बब्बू पर पार्टी की ओर से जारी व्हिप न पढ़ने का आरोप लगाकर भाजपा छोड़ दी थी। यह 15 साल में पहली बार है जब विधायक दिनेश सिंह बब्बू को कोई भाजपाई बागी होकर चुनौती देने के लिए खड़ा हुआ हो। इसके पहले हमेशा कांग्रेस को ही इस प्रकार का सामना करना पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:34 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:34 AM (IST)
भाजपा छोड़ चुके गुप्ता के जनसंपर्क अभियान में दिख रहे व्हिप के घाव
भाजपा छोड़ चुके गुप्ता के जनसंपर्क अभियान में दिख रहे व्हिप के घाव

जागरण संवाददाता, पठानकोट: सुजानपुर विधानसभा सीट से इस बार भाजपा के पूर्व नेता और पार्षद राजकुमार गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं। सुजानपुर कौंसिल के प्रधान के चुनाव के दौरान उनको जो घाव मिला था उसकी टीस जनसंपर्क मुहिम में भी सुनाई पड़ रही है। दरअसल उन्होंने कौंसिल प्रधान पद के चुनाव के बाद विधायक बब्बू पर पार्टी की ओर से जारी व्हिप न पढ़ने का आरोप लगाकर भाजपा छोड़ दी थी। यह 15 साल में पहली बार है जब विधायक दिनेश सिंह बब्बू को कोई भाजपाई बागी होकर चुनौती देने के लिए खड़ा हुआ हो। इसके पहले हमेशा कांग्रेस को ही इस प्रकार का सामना करना पड़ा है। मेरे साथ अन्याया हुआ है, जनता जानती है: गुप्ता

राज कुमार गुप्ता ने कहा- लोग इस बात से अधिक खुश हैं कि मैंने पार्टी को को अलविदा कह दिया है। अब मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। लोगों भी यही कह रहे हैं कि मेरे साथ अन्याय हुआ है और मैंने पार्टी से बाहर होकर अच्छा काम किया है। मेरा किसी के प्रति द्वेष नहीं है। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है वह जनता जानती है। शनिवार को पार्षद राजकुमार गुप्ता शनिवार को शाहपुरकंडी में श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम में पहुंचे और पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यांनंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, राजनीति में ऐसा होता रहता है: बब्बू

इधर इस सबसे विधायक बब्बू बेपरवाह हैं। उन्होंने भी गुरु पूर्णिमा पर अपने समर्थकों सहित महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी दिव्यानंद जी के अद्वैत स्वरूप आश्रम शाहपुरकंडी में माथा टेका। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा और अशोक शर्मा मौजूद थे। स्वामी दिव्यानंद ने विधायक को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कमल कुमार, सुरिदर मन्हास, सत्यपाल पाली, रजिदर कुमार, मखनी, अनिल कुमार महाजन, रणधीर सिंह के अलावा भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। उन्होंने कहा- राजनीति में ऐसा होता रहता है। मैं कम बोलने पर यकीन रखता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता सामने कौन है। दूसरी ओर जिस हिसाब से राज कुमार गुप्ता जनसंपर्क अभियान को सजा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं, उससे तो लगता है कि व्हिप ने जो जख्म उनको दिया है वह अब घाव बन चुका है। इसे जल्द भरना मुश्किल है। उन्होंने प्रचार मुहिम की शुरुआत भी हवन में आहुतियां के साथ की। इसके साथ ही यह संदेश दे दिया कि भाजपा में अब नहीं है, लेकिन आरएसएस के अभी भी वे सच्चे सिपाही हैं।

chat bot
आपका साथी