गल्ल.. थोड़ी पर्सनल: ड्रेस में क्या रखा है.. जींस और टी-शर्ट ठीक

मेयर का कहना है कि काम करने की इच्छा मन में होनी चाहिए ड्रेस में क्या रखा है। इसी सोच को लेकर वह हमेशा जनता के बीच जींस-टी शर्ट में दिखते हैं। पिछले 32 साल से राजनीति के क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा कर रहे भाटिया का कहना है कि इस सफलता का सारा श्रेय वह अपनी पत्नी नीलू भाटिया को देते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:31 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:31 AM (IST)
गल्ल.. थोड़ी पर्सनल: ड्रेस में क्या रखा है.. जींस और टी-शर्ट ठीक
गल्ल.. थोड़ी पर्सनल: ड्रेस में क्या रखा है.. जींस और टी-शर्ट ठीक

विनोद कुमार, पठानकोट: राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जहां नेता सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आते हैं, वहीं शहर के एक नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें शायद ही शहरवासियों ने कुर्ता-पायजामा में देखा हो। हम बात कर रहे जिला पठानकोट के मेयर पन्ना लाल भाटिया की।

मेयर का कहना है कि काम करने की इच्छा मन में होनी चाहिए, ड्रेस में क्या रखा है। इसी सोच को लेकर वह हमेशा जनता के बीच जींस-टी शर्ट में दिखते हैं। पिछले 32 साल से राजनीति के क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा कर रहे भाटिया का कहना है कि इस सफलता का सारा श्रेय वह अपनी पत्नी नीलू भाटिया को देते हैं। वह दिन भर लोगों के कार्यों के लिए ईधर-उधर रहते हैं। रात को एक बजे के बाद सोते हैं और सुबह जब कोई उठाए उठ जाते हैं, लेकिन आज तक उनकी पत्नी ने इस बात को लेकर कभी भी मत्थे पर झूरी नहीं डाली, बल्कि लोगों के काम समय पर हों इसके लिए हमेशा प्रेरित किया।

मेयर पन्ना लाल भाटिया का कहना है कि 1992 में तत्कालीन विधायक रमन भल्ला ने उन्हें कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए कहा। वह चुनाव लड़े और जनता ने उन्हें वार्ड की सेवा करने का मौका देते हुए जिताया। इसके बाद वह 1998, 2003, 2015 व 2021 तक लगातार वार्ड पार्षद बने। वर्ष 2008 में वार्ड महिला रिजर्व होने के कारण उनकी भाभी रीता भाटिया वार्ड पार्षद चुनी गई। सेहत का राज हैं हंसी-मजाक करना और खुश रहना

58 वर्षीय मेयर पन्ना लाल भाटिया पूरी तरह से फिट हैं। आज भी वह युवाओं की भांति अपने सभी कार्य करते हैं। फिटनेस के बारे में भाटिया बताते हैं कि खुश रहना व मजाक करना ही उनकी सेहत का राज है। कोशिश रहती है कि वह कठिन से कठिन समय को भी लोगों के साथ हंस खेल कर निकाल दें। मेयर को पसंद है एक्शन मूवी और पुराने गीत

मेयर पन्ना लाल भाटिया हिदी और एक्शन दोनों प्रकार की मूवी देखते हैं। बालीवुड में वह सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों की फिल्म देखना पसंद करते हैं। वह सभी अभिनेता-अभिनेत्रियों की फिल्में देखते हैं, लेकिन एक्शन मूवी को वह ज्यादा पसंद करते हैं। हिदी फिल्मों में वह पुराने गीतों को सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। मेयर पन्ना लाल भाटिया के साहिल और अमनोल दो बेटें हैं। दोनों विदेश में रहते हैं। बड़े बेटे साहिल ने एमबीए (मार्केटिग) की है ओर इस समय दुबई में अपनी पत्नी के संग रहते हैं। छोटे बेटा अनमोल अनमोल एमबीए करने के बाद अमेरिका के बोस्टन शहर में एमएस कर रहा है।

chat bot
आपका साथी