शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे: शिव गोपाल मिश्रा

मजदूर लहर के नेता सीटू उपाध्यक्ष कामरेड मंगत राम पासला ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मजदूर वर्ग की जायज मांग के लिए 19 सितंबर 196

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:26 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:24 PM (IST)
शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे: शिव गोपाल मिश्रा
शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे: शिव गोपाल मिश्रा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नार्दर्न रेलवे मैन्स यूनियन (एनआरएमयू) फिरोजपुर मंडल द्वारा पठानकोट में 53वीं शहीदी कांफ्रेंस का आयोजन यूनियन कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता कामरेड कुलविदर ग्रेवाल मंडल अध्यक्ष ने की। मंच संचालन मंडल सचिव कामरेड शिव दत्त ने किया। मुख्य रूप से एआइआरएफ व एनआरएमयू के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा, सीटू के उपाध्यक्ष कामरेड मंगत राम पासला, महिला चैयरपर्सन कामरेड परवीना सिंह, जोनल यूथ कन्वीनर कामरेड दिव्या शर्मा केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड परवीन कुमार मंडलीय कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कामरेड घनश्याम सिंह, कामरेड अमोलक सिंह, कामरेड शिव कुमार, मास्टर सुभाष शर्मा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र ओर राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया और मजदूर वर्ग को एकजुट होने की अपील की।

मजदूर लहर के नेता सीटू उपाध्यक्ष कामरेड मंगत राम पासला ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मजदूर वर्ग की जायज मांग के लिए 19 सितंबर 1968 को कामरेड साथियों ने शहादत दी थी। आज भी उनकी मांगों को लेकर केंद्र ओर राज्य सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने सभी मजदूर, मुलाजिम, किसान, मेहनतकश लोगों को एक प्लेटफार्म पर इकठ्ठे हो किसान आंदोलन को समर्थन करने एवम कृषि कानूनों को वापस करने के लिए एकजुट होने की अपील की।

कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार रेल को जल्दी ही पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए नित नए हथकंडे अपना रही है, परंतु रेल कर्मियों के होते यह संभव नहीं। उन्होंने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले बोनस की बात की ओर फेडरेशन से जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात चल रही थी जिनमें कर्मचारियों को पदोन्नति ओर वित्तीय लाभ होने बाले हैं पर विस्तार से चर्चा की। कामरेड मिश्रा ने फिरोजपुर मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के पैनल को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

chat bot
आपका साथी