वाटर सप्लाई कर्मियों ने किया थाना तारागढ़ के बाहर प्रदर्शन

चक्का जाम के दौरान दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस थाने के दोनों तरफ भारी वाहनों और छोटे वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे वाहन चालकों को पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:09 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:09 PM (IST)
वाटर सप्लाई कर्मियों ने किया थाना तारागढ़ के बाहर प्रदर्शन
वाटर सप्लाई कर्मियों ने किया थाना तारागढ़ के बाहर प्रदर्शन

संवाद सूत्र, तारागढ़: मुख्यमंत्री चन्नी के दौरे से पहले वाटर सप्लाई ठेका कर्मचारियों को हिरास्त में लिए जाने के रोष स्वरुप कर्मचारियों ने थाने के सामने धरना लगाया। प्रर्दशनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। चक्का जाम के दौरान दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस थाने के दोनों तरफ भारी वाहनों और छोटे वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इससे वाहन चालकों को पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उन्हें पक्का न किया गया तो आगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मौके पर प्रदेश नेता गुरविदर सिंह पन्नू पावरकॉम, तरजिदर सिंह मान पठानकोट जलापूर्ति से, हरदीप सिंह नानोवालिया, राघवीर सिंह सुखजिदर सिंह प्रेस सचिव जगतार सिंह संधू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरा मसीह, गुरजिदर सिंह गुलाब सिंह, रंजोध सिंह, हरदीप सिंह दीनानगर, गुरविदरजीत सिंह वेरका प्लांट से बलजीत सिंह पेस्को सुनील कुमार अकस सस्सी कुमार लखविदर सिंह बलविदर सिंह सलाहपुर शशिकिरण, संजीव कुमार, अमित, सलविदर सिंह मंजीत सिंह शाखा अध्यक्ष अजमेर सिंह, अजय कुमार व बोध राज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी