नियमित करने की मांग, कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

जला प्रधान रघुवीर लाल व ब्रांच अध्यक्ष सुखजिदर सिंह ने मांग की है कि पंजाब सरकार कर्मचारियों को नियमित करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:32 PM (IST)
नियमित करने की मांग, कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
नियमित करने की मांग, कांट्रैक्ट कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: जल सप्लाई तथा सेनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने जल सप्लाई सेनिटेशन मंडल दफ्तर मलिकपुर के बाहर दूसरे दिन भी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रधान रघुवीर लाल व ब्रांच अध्यक्ष सुखजिदर सिंह ने मांग की है कि पंजाब सरकार कर्मचारियों को नियमित करें, कर्मचारियों को कम से कम 18000 वेतन लागू किया जाए, ठेका कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करके रेगुलर किया जाए, कोटेशन सिस्टम बंद किया जाए, किसी भी ठेका कर्मचारी को न निकाला जाए, सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू करके समान कार्य समान वेतन दिया जाए। इस मौके पर अजय कुमार ,नरेश कुमार, गुलजारी लाल, संदीप सिंह, जसपाल, रघुवीर लाल, सुखविदर सिंह, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी