दो वर्ष, 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ था संविधान: दर्शन कुमार

उन्होंने बताया कि पूरा संविधान तैयार करने में दो वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ था। 26 जनवरी 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। संविधान की असली कापी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 03:51 PM (IST)
दो वर्ष, 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ था संविधान: दर्शन कुमार
दो वर्ष, 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ था संविधान: दर्शन कुमार

जागरण संवाददाता, पठानकोट: निकटवर्ती भरोली कलां वार्ड 46 में भाजपा अनुसूचित जाति के जिला उपाध्यक्ष दर्शन कुमार के नेतृत्व में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पार्षद स्वर्ण सिंह बांटा विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान बाबा साहेब डाक्टर भीम राव आंबेडकर के चित्र पर उपस्थितजनों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें याद किया। संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दर्शन कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

उन्होंने बताया कि पूरा संविधान तैयार करने में दो वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य का यह संविधान लागू हुआ था। संविधान की असली कापी प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने हाथ से लिखी थी। ये बेहतरीन कैलीग्राफी के जरिए इटैलिक अक्षरों में लिखी गई है। इसके हर पन्ने को शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाया था। उन्होंने ककहा कि संविधान की असली प्रतियां हिदी और इंग्लिश दो भाषाओं में लिखी गई थीं। इन्हें आज भी भारत की संसद में हीलियम भरे डिब्बों में सुरक्षित रखा गया है। कहा कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू किया गया था। इस दिन को भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा कि हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 15 महिलाएं भी शामिल थीं। दो दिन बाद 26 जनवरी से यह संविधान देश में लागू हो गया था।

इस मौके पर भाजपा एससी सेल के जिला उपाध्यक्ष दर्शन कुमार, टीएससी सदस्य प्रबोध चंद्र, पूर्व सरपंच ठाकुर मान सिंह, कुलदीप सिंह, विक्की लाला, सत्य प्रकाश,सचिन वालिया, दर्शन सेठी व जगदीश सिंह पप्पू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी