पार्षद ने अपने पैसों से वाटर सप्लाई के लिए दी नई मशीन

पार्षद ने वार्ड की वाटर सप्लाई को बिना किसी रुकावट के चले को लेकर अपने खर्चे पर 30 हार्स पावर की नई मशीन भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 04:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 04:31 PM (IST)
पार्षद ने अपने पैसों से वाटर सप्लाई के लिए दी नई मशीन
पार्षद ने अपने पैसों से वाटर सप्लाई के लिए दी नई मशीन

जागरण संवाददाता, पठानकोट: चुनाव से पहले जनता से जो वायदे किए थे उन्हें एक-एक समय से पहले ही पूरा करवाया जाएगा। यह बात वार्ड नंबर-46 से भाजपा पार्षद स्वर्ण सिंह बांटा ने टेलिफोन एडवाइजरी कमेटी सदस्य प्रबोध चंद्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान पार्षद ने वार्ड की वाटर सप्लाई को बिना किसी रुकावट के चले को लेकर अपने खर्चे पर 30 हार्स पावर की नई मशीन भेंट की। वार्डवासियों ने पार्षद स्वर्ण सिंह बांटा का आभार जताया।मौके पर उनके साथ स्वर्ण सिंह बल्ल, विक्की लाला, सेठी प्रधान, राजीव सिंह, भीम, अमित मन्हास आदि मौजूद थे। भाजपा नेता प्रबोध चंद्र व स्वर्ण सिंह बल्ल ने कहा कि पार्षद स्वर्ण सिंह राजनीतिक नेता के साथ-साथ एक समाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

chat bot
आपका साथी