वार्ड दो में विधायक ने कम्यूनिटी हाल का रखा नींव पत्थर

विधायक अमित विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने निगम की टीम के साथ वार्ड नंबर-दो पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 03:51 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 03:51 PM (IST)
वार्ड दो में विधायक ने कम्यूनिटी हाल का रखा नींव पत्थर
वार्ड दो में विधायक ने कम्यूनिटी हाल का रखा नींव पत्थर

जागरण संवाददाता, पठानकोट : विधायक अमित विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया ने निगम की टीम के साथ वार्ड नंबर-दो पहुंचे। इस दौरान वार्ड में श्री गुरु रविदास मंदिर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हाल के नवनिर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। शुभ कार्य के शुभारंभ में स्वामी जगत गिरी जी महाराज विशेष रूप से पहुंचे व निर्माण कार्य का शुरू करवाया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। विधायक व मेयर ने वार्ड की विभिन्न गलियों का दौरा भी किया और वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों समस्या के हल करने के निर्देश जारी किए। कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मेयर ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि उनके वार्ड में आज तक इतना विकास नहीं हुआ था जितना अमित विज के कार्यकाल में हो रहा है। उनके वार्ड में सभी कार्य पहल के आधार पर किए जा रहे हैं। विधायक अमित विज समाज में मानवता की सेवा करने का कोई भी मौका नही चूक रहे हैं और सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। इस मौके पर वार्ड नंबर दो की पार्षद रजनी बाला, पार्षद नितिन लाडी, पार्षद सुरेंद्र बिल्ला, पार्षद चरणजीत हैप्पी, शाम महाजन, विकास बंटी, रमेश कुक, कांग्रेस सेवा दाल प्रधान गुलशन, रानी प्रधान सहित अन्य भी थे।

chat bot
आपका साथी