व्यपारियों की समस्याएं के खिलाफ सदा लड़ाई लड़ेगा व्यापार मंडल पठानकोट : अमित नैय्यर
बैठक में नव नियुक्तियां की गईं। प्रधान अमित नैय्यर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और सदैव व्यापार मंडल के कार्यों में सहयोग देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा व्यापारियों की मुश्किलों के लिए हमेशा ही व्यापार मंडल लड़ाई लड़ता रहा है और भविष्य में भी व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
संवाद सहयोगी, पठानकोट: व्यापार मंडल पठानकोट की बैठक प्रधान अमित नैय्यर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में नव नियुक्तियां की गईं। प्रधान अमित नैय्यर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी और सदैव व्यापार मंडल के कार्यों में सहयोग देने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा व्यापारियों की मुश्किलों के लिए हमेशा ही व्यापार मंडल लड़ाई लड़ता रहा है और भविष्य में भी व्यापारियों के हक की लड़ाई के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूर्ण निष्ठा ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।
यहां प्रदेश सचिव एलआर सोढी , प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील महाज, जिला चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, जिला प्रभारी भारत महाजन, चीज पैटर्न राजेश शर्मा, सीनियर वाइस प्रधान इंचार्ज राजेश पुरी, महासचिव अरुण गुप्ता,कुलदीप सिंह, दविदर अरोड़ा, राजीव महाजन, मनु महाजन मौजूद रहे।