बिना बारी के जल्दबाजी में करवाए जाने वाले कार्यो से भ्रष्टाचार की शुरुआत होती है : सुखवीर काटल

डा. पुरुषोत्तम भजूरा द्वारा विशेष रुप से कैडेट्स को जीवन में नैतिकता अपनाने हेतु विशेष टिप्स दिए गए। लेफ्टिनेंट सुखवीर काटल द्वारा एनसीसी कैडेट्स को भ्रष्टाचार निरोधक जागरूकता के बारे में बताया गया कि बिना बारी के जल्दबाजी में करवाए जाने वाले कार्यो से भ्रष्टाचार को जन्म देने की शुरुआत होती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:07 PM (IST)
बिना बारी के जल्दबाजी में करवाए जाने वाले कार्यो से भ्रष्टाचार की शुरुआत होती है : सुखवीर काटल
बिना बारी के जल्दबाजी में करवाए जाने वाले कार्यो से भ्रष्टाचार की शुरुआत होती है : सुखवीर काटल

जागरण संवाददाता, पठानकोट: सरकारी आइटीआइ पठानकोट में सात पंजाब बटालियन एनसीसी के कमांडिग आफिसर कर्नल अंकुश नगियाल के दिशा निर्देश अनुसार, प्रिसिपल इंजीनियर हरीश मोहन के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट सुखवीर काटल के सहयोग से विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डा. पुरुषोत्तम भजूरा द्वारा विशेष रुप से कैडेट्स को जीवन में नैतिकता अपनाने हेतु विशेष टिप्स दिए गए। लेफ्टिनेंट सुखवीर काटल द्वारा एनसीसी कैडेट्स को भ्रष्टाचार निरोधक जागरूकता के बारे में बताया गया कि बिना बारी के जल्दबाजी में करवाए जाने वाले कार्यो से भ्रष्टाचार को जन्म देने की शुरुआत होती है। एनसीसी कैडेट के तौर पर हम आम जनता को कानून का अनुपालन करने के प्रति सजग-सचेत करते हुए भ्रष्टाचार-रिश्वतखोरी इत्यादि पर लगाम लगाने के कार्य में सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि साक्षरता अभियान चलाकर स्वयं के अधिकारों के प्रति जनता को जागरूक करके भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को खत्म किया जा सकता है। प्रिसिपल इंजीनियर हरीश मोहन के आह्वान पर सभी कैडेट्स द्वारा इस मौके पर प्रतिज्ञा भी ली गई कि वह अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठन को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करेंगे और भय तथा पक्षपात के बिना कार्य करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी