शहीद करतार सिंह सराभा को दी श्रद्धांजलि

वीर हकीकत राय युवा मोर्चा ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर सुजानपुर में कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:42 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:09 AM (IST)
शहीद करतार सिंह सराभा को दी श्रद्धांजलि
शहीद करतार सिंह सराभा को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : वीर हकीकत राय युवा मोर्चा ने शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर सुजानपुर में कार्यक्रम करवाया। प्रधान सुधीर महाजन की अध्यक्षता में करवाए गए कार्यक्रम में समूह सदस्यों ने भाग लिया। समाज सेवक अंकित मेहरा तथा मुनीश को समाज सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रधान सुधीर महाजन ने कहा कि युवाओं को देश के शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि, इनकी बदौलत ही हम आज स्वतंत्र घुम रहे है। इस अवसर पर रजत कुमार, मुकेश अबरोल, गौरव महाजन, बबलू कश्यप, सुनील कश्यप, मनदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी