पशुओं को निश्शुल्क लगाए जा रहे मुंहखुर बीमारी के टीके

पहले चरण में गाय और भैंस को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन भी आनलाइन की जा रही है। इस रजिस्ट्रेशन में पशुओं की उम्र पशु की नस्ल रंग और मालिक का नाम उसका आधार नंबर और फोन नंबर भी आनलाइन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 04:26 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 04:26 PM (IST)
पशुओं को निश्शुल्क लगाए जा रहे मुंहखुर बीमारी के टीके
पशुओं को निश्शुल्क लगाए जा रहे मुंहखुर बीमारी के टीके

संवाद सूत्र, मामून: पंजाब सरकार द्वारा मुंहखुर बीमारी की वैक्सीन सभी सरकारी पशु अस्पताल में फ्री में लगाई जा रही है। यह बात डा. विजय कुमार घोह ने कही। उन्होंने बताया कि वह घर-घर जाकर पशुओं को होने वाली मुंहखुर बीमारी के टीके लगा रहे हैं। पहले चरण में गाय और भैंस को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। रजिस्ट्रेशन भी आनलाइन की जा रही है। इस रजिस्ट्रेशन में पशुओं की उम्र पशु की नस्ल, रंग और मालिक का नाम उसका आधार नंबर और फोन नंबर भी आनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने सरपंचों, मेंबरों और गांव के मुखियाओं से कहा कि इन लोगों को अपने पास बुला कर इन्हें भी वैक्सीनेशन लगवाने और आनलाइन करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। अभी तक 700 पशुओं की वैक्सीन लगवा दी गई है और सभी की आनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी