ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार

ग्रामीण एरिया में टीकाकरण की रफ्तार अब तेज हो चुकी है। यहां पर पांच सौ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि इसमें महिलाओं का टीकाकरण काफी कम हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:21 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार

जागरण संवाददाता, पठानकोट : कोरोना की लहर लगभग थम सी गई है। अब हर रोज औसतन पांच केस आ रहे हैं। दूसरी ओर वैक्सीनेशन की गति काफी तेज है। हर रोज जिले में 1500 लोगों का टीकाकरण हो रहा है। ग्रामीण एरिया में टीकाकरण की रफ्तार अब तेज हो चुकी है। यहां पर पांच सौ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। हालांकि इसमें महिलाओं का टीकाकरण काफी कम हो रहा है। इसके पीछे का कारण अधिकारी कुछ लोगों में भ्रम व लापरवाही बता रहे हैं। हालांकि इन लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार सेहत विभाग की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। ग्रामीण एरिया में अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

बता दें कि जिले में अब तक कुल 626646 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 425842 फ‌र्स्ट और 200804 सेकेंड डोज शामिल है। वहीं अब तक कुल 319888 पुरुष और 306664 महिलाएं टीका लगवा चुके हैं।

उम्र के हिसाब से बात करें तो 18 से 44 उम्र वर्ग के 181655, 45 से 60 उम्र वर्ग के 130458 और 60 साल से अधिक उम्र के 314533 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना औसतन 550 लोगों की वैक्सीनेशन हो रही है।

chat bot
आपका साथी