अंडर 18 वालीबाल: लड़कों में तारागढ़ प्रथम, परमानंद द्वितीय

टूर्नामेंट में लड़कों की आठ टीमों और लड़कियों में तारागढ़ और बेगोवाल स्कूल की टीमों ने भाग लिया। लड़कों में तारागढ़ बॉयज स्कूल प्रथम और परमानंद स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। लड़कियों में बेगोवाल प्रथम और तारागढ़ दूसरे स्थान पर रह।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:48 PM (IST)
अंडर 18 वालीबाल: लड़कों में तारागढ़ प्रथम, परमानंद द्वितीय
अंडर 18 वालीबाल: लड़कों में तारागढ़ प्रथम, परमानंद द्वितीय

संवाद सूत्र, तारागढ़: जिला वालीबाल एसोसिएशन पठानकोट की ओर से एसपी मनोज ठाकुर की देखरेख में जिले में करवाए अंडर-18 वालीबाल टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। 10वें जोन तारागढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी (लड़के) स्कूल में प्रिसिपल दर्शन सिंह सैनी की अध्यक्षता में वालीबाल मैच आयोजित किया गया। विधायक जोगिदर पाल मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को स्पो‌र्ट्स किटें वितरित कीं। इस मौके पर उनके साथ गांव के सरपंच नरेंद्र कुमार सैनी मास्टर कुलदीप राज सैनी, सरपंच राजेंद्र सिंह और समाजसेवी हर्ष शर्मा भी शामिल थे।

टूर्नामेंट में लड़कों की आठ टीमों और लड़कियों में तारागढ़ और बेगोवाल स्कूल की टीमों ने भाग लिया। लड़कों में तारागढ़ बॉयज स्कूल प्रथम और परमानंद स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। लड़कियों में बेगोवाल प्रथम और तारागढ़ दूसरे स्थान पर रह।

जिला वालीबाल एसोसिएशन पठानकोट के महासचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि जोन से प्रथम द्वितीय आई टीम को डिस्ट्रिक्ट स्तरीय मुकाबले होंगे। इस मौके पर पंच कमल सैनी, पंच शशी कुमार, डीएम स्पो‌र्ट्स अरुण कुमार, डीपीई मदनलाल, डीपीई सुखराज सिंह, डीपीई अश्विनी कुमार, पीटीआई कमलदीप, पीटीआइ अश्विनी कुमार, पीटीआइ संदीप और खेल प्रेमी अवस्थित थे।

chat bot
आपका साथी