शिव प्रकाश बने श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष

सर्व सहमति के साथ शिव प्रकाश को अध्यक्ष कमल और सुरजीत सिंह को महासचिव महावीर शर्मा को कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को चेयरमैन जतिदर अरोड़ा को वाईस चेयरमैन सुधीर गुप्ता को मुख्य सरप्रसत अशोक शर्मा और मनोज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:11 PM (IST)
शिव प्रकाश बने श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष
शिव प्रकाश बने श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी जुगियाल: श्री सनातन धर्म सभा शाहपुरकंडी टाउनशिप का चुनाव कर्ण दीप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इश दौरान वर्ष 2021-2022 के लिए सर्व सहमति के साथ शिव प्रकाश को अध्यक्ष, कमल और सुरजीत सिंह को महासचिव, महावीर शर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा को चेयरमैन, जतिदर अरोड़ा को वाईस चेयरमैन, सुधीर गुप्ता को मुख्य सरप्रसत, अशोक शर्मा और मनोज शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त सभा के अध्यक्ष सहित महासचिवों ने सारी सभा को आश्वासन दिया कि उनको दी गई जिम्मेवारी वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके पर विजय शर्मा, अशोक शर्मा, पवन बाबा, अशोक कुमार, सोहण सिंह, ओम प्रकाश, सोम राज, सुरिदर कोहली, मोहन लाल, राणा, सत्यपाल, अनंत राम, रमन प्रभाकर, अशोक कुमार, रिशव, सुमेश शर्मा, अनिल कुमार महाजन, सुखदेव कुमार, मुकेश शर्मा, महेश कुमार मेशा, राजेश कुमार, सोम राज के इलावा सभी सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी