स्वामी करपात्री जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

खानपुर पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी शाखा खानपुर-मनवाल द्वारा यतिचक्र चूड़ामणि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज को उनके 39वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा एवं अखंडता के उद्देश्य से रूद्राभिषेक करवाया गया। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पठानकोट खानपुर मनवाल गोसांईपुर पडियालाहडी एवं अन्य गांवों की संगत ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:35 PM (IST)
स्वामी करपात्री जी महाराज को दी श्रद्धांजलि
स्वामी करपात्री जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

संवाद सहयोगी, खानपुर

पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी शाखा खानपुर-मनवाल द्वारा यतिचक्र चूड़ामणि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज को उनके 39वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राष्ट्र की रक्षा एवं अखंडता के उद्देश्य से रूद्राभिषेक करवाया गया। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पठानकोट, खानपुर, मनवाल, गोसांईपुर, पडियालाहडी एवं अन्य गांवों की संगत ने भाग लिया।

इस दौरान स्वामी करपात्री जी महाराज के जीवन, चरित्र और उनके द्वारा, राष्ट्र, सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए स्वस्थ व्यूह रचना पर प्रकाश डाला गया। संस्था सदस्यों और उपस्थित लोगों ने तत्कालीन सरकार द्वारा सनातन धर्म एवं संस्कृति को नष्ट करने के अभियान का निर्भीकतापूर्वक सामना करते हुए और असहनीय कष्ट झेलने के लिए करपात्री जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

गोष्ठी में आदित्य वाहिनी पंजाब अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि करपात्री जी महाराज विश्व की ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता व राष्ट्र को दिशाहीन होने से बचाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने विलुप्त ज्ञान-विज्ञान को प्रकट किया। उनके द्वारा साहित्य सर्जन रामराज्य, मा‌र्क्सवाद, पूंजीवाद, समाजवाद एवं भक्ति सुधा ग्रंथों के रूप में किया गया। उससे राष्ट्र में नवचेतना का संचार हुआ है। कार्यक्रम में सनातन रक्षा समिति संरक्षक पंडित रमेश शास्त्री ने उपस्थित जनों को सनातन धर्म की महिमा के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमन रामपाल ने संस्था की गतिविधियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा कई सदस्यों को जिला और प्रांतीय स्तर पर मनोनीत किया गया। इसमें पंडित रमेश शास्त्री को आदित्य वाहिनी प्रदेश महामंत्री, दीपक व्यास को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, विकलेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, प्रभदीप शर्मा को जिला सचिव, मनोज शर्मा को युवा आदित्य वाहिनी अध्यक्ष और राघव व्यास को महामंत्री मनोनीत किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के गांव गोसाईपुर पडियालाडी में नई शाखा का गठन किया गया। कार्यक्रम में आनंद वाहिनी की सदस्य निर्मल, सुदेश, सत्या, पवन, मीरा, उर्मिल शर्मा, परवेश सैनी, दीक्षा, सोनिया और पीठ परिषद आदित्य वाहिनी से सूबेदार रामदास, पवन और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पंडित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी