लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं

जत्थेदार केसर सिंह मार्ग पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 08:52 PM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 08:52 PM (IST)
लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं
लाइसेंस के बिना वाहन न चलाएं

संवाद सहयोगी, मलिकपुर : जत्थेदार केसर सिंह मार्ग पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार लगाया। सेमिनार में सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर देवराज व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने संयुक्त रूप में मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें विस्तार से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। देवराज ने कहा कि बिना ड्राइविग लाइसेंस वाहन चलाते हुए पुलिस नाके पर पकड़े जाने पर आपका चालान हो सकता है इसका आपको 5000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसलिए बिना ड्राइविग लाइसेंस दो पहिया व चार पहिया वाहन चला रहे वाहन चालक अपने ड्राइविग लाइसेंस जरूर बनाएं। वहीं, उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय चालक सीट बेल्ट जरूर पहले। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर देवराज, एएसआई मंजीत सिंह, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, अश्वनी काला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी