भीमपुर-सरना मार्ग की जर्जरता से 40 गांवों का यातायात प्रभावित

लंबे समय से उपेक्षित मार्ग के चलते 40 गांवों की यातायात प्रभावित है। कई बार आवाज उठाने के बाद भी संबंधित विभाग व सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आए दिन लोग हादसा ग्रस्त हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:30 AM (IST)
भीमपुर-सरना मार्ग की जर्जरता से 40 गांवों का यातायात प्रभावित
भीमपुर-सरना मार्ग की जर्जरता से 40 गांवों का यातायात प्रभावित

संवाद सहयोगी, घरोटा: पंजाब राज्य मंडी बोर्ड के अंतर्गत आता सरना-भीमपुर वाया फरीदानगर मार्ग अनदेखी के चलते जर्जरता का शिकार है। लंबे समय से उपेक्षित मार्ग के चलते 40 गांवों की यातायात प्रभावित है। कई बार आवाज उठाने के बाद भी संबंधित विभाग व सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। आए दिन लोग हादसा ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं नहर के किनारों की मरम्मत न होने से अनेकों कटाव हो गए हैं। लोग जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। जिले व ब्लाक को मिलाता है मार्ग: बबली ठाकुर

समाज सेवक बबली ठाकुर ने कहा कि यह भीमपुर-सरना मार्ग जिले व ब्लाक को मिलाने वाला एक मात्र मार्ग है। मार्ग की जर्जरता व विभागीय उपेक्षा के चलते लोग एक-दूसरे से कटे हुए हैं। इसलिए जरूरत है कि इसके जल्द अपग्रेड करने की। कोई सुनवाई नहीं होती : सुरिद्र कुमार

सुरिद्र कुमार ने कहा कि विभाग व सरकार से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन मात्र आश्वासन ही मिले है। किसी ने भी इस मार्ग की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया। पठानकोट को जाने का कोई भी मार्ग ठीक न होने से लोग परेशान हो रहे है। मार्ग का निर्माण न हुआ तो संघर्ष को मजबूर होंगे लोग : दविद्र सिंह

दविद्र सिंह ने कहा कि समय-समय पर आश्वासन तो खूब मिले हैं, जबकि हकीकत में इसको अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। लोगों में निराशा का माहौल है। यदि जल्द मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों को संघर्ष का मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पडेगा। बस सेवा से महरूम: बलजीत राय

बलजीत राय ने कहा कि मार्ग की जर्जरता के चलते कई वर्षो से बस सेवा बंद पड़ी है। बच्चों को स्कूलों कालेजों, कंटीन, मिल्ट्री अस्पताल, कर्मचारियों को ड्यूटी और लोगों को गंतव्य रवाना होने के लिए पैदल या निजी वाहनों पर जाने को विवश होना पड़ रहा है। लोग हो रहे हादसाग्रस्त: सोमनाथ

सोमनाथ काटल ने कहा कि भीमपुर-सरना मार्ग की जर्जरता के चलते लोग हादसा ग्रस्त हो रहे हैं। कई बार वाहन नहर में गिर चुके हैं। मार्ग की मरम्मत के साथ नहर के किनारे अपग्रेड की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समस्या के हल के लिए ध्यान नहीं दे रहा। मार्ग को अपग्रेड किया जाए : बोध सिंह

बोध सिंह ने कहा कि भीमपुर-सरना मार्ग को जल्द अपग्रेड करके निर्माण किया जाए, जिससे क्षेत्र के 40 गांवों के लोगों को राहत मिल सके।

chat bot
आपका साथी