आज सीएम से मिलेंगी व्यापार मंडल पठानकोट के सदस्य

पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के शिष्टमंडल को व्यापारियों की समस्याओं संबंधी विचार विमर्श करने हेतु मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने मिलने के लिए 25 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन बुलाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM (IST)
आज सीएम से मिलेंगी व्यापार मंडल पठानकोट के सदस्य
आज सीएम से मिलेंगी व्यापार मंडल पठानकोट के सदस्य

जागरण संवाददाता, पठानकोट: व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से अध्यक्ष अमित नैय्यर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब महामंत्री एलआर सोढी, प्रदेश सचिव सुनील महाजन, जिला प्रभारी भारत महाजन, जिला चेयरमैन चाचा वेद प्रकाश, चेयरमैन नरेश अरोड़ा, सलाहकार राजेश शर्मा उपस्थित होकर व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान तथा मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी तक व्यापारियों की मांगों को पहुंचाने संबंधी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के शिष्टमंडल को व्यापारियों की समस्याओं संबंधी विचार विमर्श करने हेतु मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी ने मिलने के लिए 25 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन बुलाया है।

उन्होंने बताया कि पठानकोट से इस शिष्टमंडल में पंजाब व्यापार मंडल के महामंत्री एलआर सोढी एवं प्रदेश सचिव सुनील महाजन शामिल होंगे और जिला पठानकोट के व्यापारियों की समस्याओं के बारे में पंजाब मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस भेंट दौरान मुख्यमंत्री पंजाब को जिला पठानकोट के व्यापारियों के कारोबार, इंडस्ट्री, पेट्रोलियम पदार्थो, कोविड, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा और उनसे विशेष राहत पैकेज की भी मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पूरा भरोसा है कि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की पूरजोर कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी