आज मुख्यमंत्री डेरा स्वामी जगत गिरी में टेकेंगे माथा

डेरा स्वामी जगत गिरी यूथ विग के अध्यक्ष केवल कृष्ण ने बताया कि रविवार को वार्षिक भंडारे के दौरान मुख्यमंत्री मुख्य मेहमान होंगे। इस दौरान स्वामी गुरदीप गिरी महाराज उन्हें आशीर्वाद देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:41 AM (IST)
आज मुख्यमंत्री डेरा स्वामी जगत गिरी में टेकेंगे माथा
आज मुख्यमंत्री डेरा स्वामी जगत गिरी में टेकेंगे माथा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चरणजीत सिंह चन्नी रविवार को पठानकोट पहुंच रहे हैं। वे यहां पर दो धार्मिक स्थानों में माथा टेकेंगे। रविवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे के बीच आने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। खुद एसएसपी सुरेंद्र लांबा सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन के पास आई रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रविवार दोपहर साढ़े दस बजे दीनानगर में तहसील परिसर का शिलान्यास करेंगे। वहां पर तीन से चार कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर एक बजे यहां आएंगे। दोपहर दो बजे डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम में आने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके बाद काली माता मंदिर में माथा टेकेंगे।

डेरा स्वामी जगत गिरी यूथ विग के अध्यक्ष केवल कृष्ण ने बताया कि रविवार को वार्षिक भंडारे के दौरान मुख्यमंत्री मुख्य मेहमान होंगे। इस दौरान स्वामी गुरदीप गिरी महाराज उन्हें आशीर्वाद देंगे। इसके बाद सभा की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जब कैबिनेट मंत्री थे तब भी वह आश्रम में आए थे।

chat bot
आपका साथी