जिला व्यापार मंडल ने मेयर के साथ सब्जी मंडी गांधी चौक का लिया जायजा

शहर पठानकोट में व्यापार व व्यापारी हितों की रक्षा लिए अग्रसर जिला व्यापार मंडल पठानकोट की टीम के साथ मेयर नगर निगम पठानकोट पन्ना लाल भाटिया ने सब्जी मंडी गांधी चैक में चल रहे शेड व बूथों के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:48 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:48 PM (IST)
जिला व्यापार मंडल ने मेयर के साथ सब्जी मंडी गांधी चौक का लिया जायजा
जिला व्यापार मंडल ने मेयर के साथ सब्जी मंडी गांधी चौक का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, पठानकोट: शहर पठानकोट में व्यापार व व्यापारी हितों की रक्षा लिए अग्रसर जिला व्यापार मंडल पठानकोट की टीम के साथ मेयर नगर निगम पठानकोट पन्ना लाल भाटिया ने सब्जी मंडी गांधी चैक में चल रहे शेड व बूथों के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मौके पर मेयर पन्ना लाल भाटिया व जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इन्द्रजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष केवल शर्मा व पीआरओ जतिन्द्र जीतू का समूह सब्जी मंडी के रेहड़ी वालों ने स्वागत किया। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण पर विधायक अमित विज, मेयर पन्ना लाल भाटिया और व सबसे अहम जिला व्यापार मंडल की टीम का धन्यवाद किया, जिनके प्रयासों से यहां पर यह कार्य शुरू हो सका। उन्होंने कहा कि शेडों के निर्माण होने से धूप और वर्षां के मौसम में उन्हें काम करने में परेशानी पेश नहीं आएगी। मौके पर जिला प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष केवल शर्मा व पीआरओ जतिन्द्र जीतू ने विधायक अमित विज व मेयर पन्ना लाल भाटिया का सब्जी मंडी के कार्याें को गति देने के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ प्रधान लड्डू बाबा, शशिपाल जी, पप्पू महाजन, शशि सैनी, राजू, काका शाम, सुभाष लाल, राजू, गारा, भुरा, मिटू, ठाकुर, बलवीर, तरसेम लाल,सुभाष महाजन, बिट्टू नाथ, जनक राज, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी