प्रदेश सरकार ने कृषि सुधार कानूनों के अत्याचार से बचाया : तोषित

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तोषित महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि सुधार कानून के अत्याचारों से बचाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:36 PM (IST)
प्रदेश सरकार ने कृषि सुधार कानूनों के अत्याचार से बचाया : तोषित
प्रदेश सरकार ने कृषि सुधार कानूनों के अत्याचार से बचाया : तोषित

जागरण संवाददाता, पठानकोट : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तोषित महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि सुधार कानून के अत्याचारों से बचाया है। कांग्रेस सरकार का फैसला सराहनीय है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने ऐतिहासिक कदम उठाया है और इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं। तोषित महाजन मंगलवार को लमीनी पठानकोट में थे और उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीन बिल पेश कर किसानों के शोषण को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून को लेकर केंद्र सरकार अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रही थी। पंजाब सरकार ने अपने वादे के मुताबिक किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से ही किसान हितैषी रही है। इस बात का प्रमाण मुख्यमंत्री के फैसले से मिल गया है। यूथ कांग्रेस ने लड्डू बांटकर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर

सुजानपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रमन शर्मा, महासचिव योगेश सन्नी, जिला महासचिव आशीष महाजन, विकास साबा, अंकित मेहरा, हनी, राजेश, साहिल, सुशील कुमार, रविदर सिंह, विजय, करण, सैफी, अंशु, अमन, बल्लू, गुरप्रीत, शरवण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी