खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल हुई खराब

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:27 PM (IST)
खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल हुई खराब
खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल हुई खराब

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: तेज बरसात के चलते क्षेत्र में खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल खराब हो गई है। वहीं फिरोजपुर कला मंडी में धान की खरीद के प्रबंध सही ना होने के चलते मंडी में पिछले एक सप्ताह से पड़ी धान की फसल पानी के कारण भीग गई है। किसान रविदर सिंह, गुरनाम सिंह, सोहन सिंह, रुपिदर सिंह, विजय सिंह, पूरन चंद, जेबी ठाकुर, देवेंद्र सिंह, अंकू ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से फिरोजपुर कला मंडी में धान की खरीद नहीं हुई है। किसान पहले से ही काफी परेशान है। अब रही सही कसर बरसात ने निकाल दी है। किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।

chat bot
आपका साथी