शहर की बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी 10 कर्मियों पर, बाकी हड़ताल पर

कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से प्रोबेशनल पीरियड तथा रिटायर्ड होकर काम कर रहे करीब दस कर्मचारियों के हवाले पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने का काम है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:39 PM (IST)
शहर की बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी 10 कर्मियों पर, बाकी हड़ताल पर
शहर की बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी 10 कर्मियों पर, बाकी हड़ताल पर

जागरण संवाददाता, पठानकोट: बिजली कर्मियों के हड़ताल पर होने के कारण पावरकाम की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाने के साथ-साथ आम जन के लिए भी भारी परेशानियां पैदा हो गई हैं। हड़ताल के चलते कैश काउंटर बंद पड़े हैं, लोग बिना बिजली बिल जमा करवाए घर लौट रहे हैं। इससे पावरकाम की आर्थिक व्यवस्था तो गड़बड़ाई ही है, वहीं उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पा रहा। कार्यालयों में बिजली लोड बढ़ाने, नया मीटर लगवाने से लेकर कार्यालय से संबंधित हजारों फाइलें लटक गई हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने की वजह से प्रोबेशनल पीरियड तथा रिटायर्ड होकर काम कर रहे करीब दस कर्मचारियों के हवाले पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने का काम है। लोगों को बिजली से संबंधित शिकायत का समाधान करवाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार ने यदि कर्मचारियों की मांगों को सुलझाने के लिए कोई कदम न उठाए तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकराल हो जाएगी। कैश काउंटर व कार्यालयों में नहीं कोई कर्मचारी

ईस्ट सब डिवीजन में बिल जमा करवाने गए राजेश कुमार, मोहित, अभिषेक गुप्ता, अशोक महाजन, साहिल शर्मा आदि ने बताया कि वह बिजली कार्यालय में बिल जमा करवाने व लोड बढ़ाने के लिए गए थे, लेकिन कहीं भी कोई कर्मचारी नहीं मिला। सभी हड़ताल पर हैं। ऐसे में उन्हें बिना काम करवाए लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह फरियाद लेकर अधिकारियों के पास भी गए परंतु आगे से जवाब मिला कि कर्मचारी काम पर ही नहीं हैं, वे किससे काम करवाएं। फाइल पहले कलेरिक्कल स्टाफ से ही तैयार होकर उनके पास आएगी। लिहाजा वह अपने उच्चाधिकारियों को पेश आ रही सारी मुश्किलों के बारे में बता रहे हैं। किस सब डिवीजन में कितनी शिकायतें पेंडिग

नार्थ सब डिवीजन में-15

ईस्ट सब डिवीजन-30

साउथ सब डिवीजन-10

सरना सब डिवीजन 160

नरोट जैमल सिंह सब डिवीजन - 20

सुजानपुर सब डिवीजन -72 15 नवंबर से हड़ताल पर हैं कर्मचारी

उधर, मांगों को लेकर दसवें दिन भी बिजली कर्मचारी मांगों पर डटे हुए हैं। प्रत्येक सब डिवीजन कर्मचारी कार्यालयों के समक्ष धरना दे रहे हैं। सचिव शहरी मंडल पठानकोट युवराज का कहना है कि एक दिसंबर 2011 के अनुसार पे-बैंड होना चाहिए और वेतनमान वेतन निर्धारण समिति के अनुसार संशोधित किया जाना चाहिए। पुरानी पेंशन योजना नए भर्ती कर्मचारियों पर लागू की जानी चाहिए। मांगों की पूर्ति नहीं होने पर दो दिसंबर को मोरिंडा स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य स्तरीय विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। गेट रैली में वरिदर सिह, विजय कुमार, बलविदर सिंह, मुनीश कुमार, नरोत्तम, फवीन कुमार, नरिदर कुमार, अमित कुमार, मोहिदर पाल, सतीश कुमार, गौरव, राजकुमार, मूलराज, राकेश भट्टी, कमल सिंह, राजिदर सिंह, धर्मपाल, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

काम प्रभावित होने संबंधी उच्चाधिकारियों के ध्यान में है: एक्सईएन

इस संदर्भ में जब पावरकाम सिटी डिवीजन के एक्सईएन गगनदीप भास्कर से बात की तो उनका कहना था कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कैश काउंटर बंद होने से लेकर बाकी प्रभावित हो रहे कार्यो की जानकारी उच्चाधिकारियों के ध्यान में हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाने में करीब दस कर्मी हैं जो कंप्लेंट वगैरह निपटाने का काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी