खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान: चिट्ठी

शनिवार को लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान हरदेव सिंह चिट्ठी के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में उनके साथ पंजाब महासचिव मेहताब सिंह व पंजाब वाइस प्रधान जसवंत सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उप प्रधान जसवंत सिंह मेहताब सिंह व हरदेव सिंह चिट्ठी ने कहा कि पिछले आधे माह से ज्यादा दिनों से किसान बारिश धूप की परवाह किए बिना अवैध माइनिग को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। परंतु कितने अफसोस की बात है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनका हाल तक पूछने नहीं आया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 04:17 PM (IST)
खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान: चिट्ठी
खनन के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान: चिट्ठी

संवाद सहयोगी, बमियाल/नरोट जैमल सिंह : सीमावर्ती क्षेत्र नरोट जैमल सिंह के साथ बहते दरिया रावी के गांव मजीरी जटां और फिरोजा गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाया गया धरना पिछले 17 दिन से लगातार जारी है। शनिवार को लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान हरदेव सिंह चिट्ठी के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में उनके साथ पंजाब महासचिव मेहताब सिंह व पंजाब वाइस प्रधान जसवंत सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उप प्रधान जसवंत सिंह, मेहताब सिंह व हरदेव सिंह चिट्ठी ने कहा कि पिछले आधे माह से ज्यादा दिनों से किसान बारिश, धूप की परवाह किए बिना अवैध माइनिग को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। परंतु कितने अफसोस की बात है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनका हाल तक पूछने नहीं आया है। शासन व प्रशासन सब कुछ जानते हुए इसे नजरअंदाज कर रहे है। पानी का स्तर काफी नीचे जाने के कारण पानी का तो संकट लोगों पर मंडरा ही रहा है धीरे धीरे क्षेत्र की उपजाऊ जमीन भी बंजर बन रही है। इस अवसर पर नरोट जोन प्रधान नंबरदार सोहन सिंह, संतोख सिंह, हरदेव सिंह, मलूक सिंह, दीवान सिंह, अजय कुमार, गुलजार सिंह, जसवीर सिंह, गुरमुख सिंह, राकेश सिंह, सुभाष सिंह, बलवीर सिंह, दारा सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, बलवीर सिंह, जरनैल सिंह, तारा सिंह, गोल्डी सिंह, जसपाल सिंह, गुरतेज सिंह इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी