आप में शामिल हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन

नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:19 PM (IST)
आप में शामिल हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन
आप में शामिल हुए नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जालंधर में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उनको सम्मानित किया। उम्मीद जताई जा रही है कि विभूति शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हालांकि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। बुधवार, सुबह साढ़े आठ बजे विभूति शर्मा अपनी पत्नी कोमल शर्मा और बेटा कीर्ति शर्मा के साथ यहां से रवाना हुए। उनके साथ आप के जिला प्रधान कैप्टन सुनील और सेक्रेटरी मनोहर ठाकुर भी थे। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जालंधर पहुंचे। एक कार्यक्रम में शामिल होने के दोपहर बाद केजरीवाल ने उनको सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर सौरभ बहल,सुभाष वर्मा, डा. अनिल भारद्वाज, सौरव शर्मा, दीपू भी मौजूद थे। कैप्टन सुनील ने कहा कि विभूति शर्मा एक कर्मठ और ईमानदार नेता हैं। दूसरे नेताओं से भी हम संपर्क कर रहे हैं कि वे आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े। विभूति शर्मा ने कहा कि वह पिछले 29 वर्षों से राजनीतिक के क्षेत्र में रह कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। 1992 में तत्कालीन विधायक रमन भल्ला ने उन्हें कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए कहा। वह चुनाव लड़े और जनता ने उन्हें वार्ड की सेवा करने का मौका देते हुए जितवाया। उन्होंने भाजपा के कौंसिल प्रधान पद के उम्मीदवार देवी दास महाजन को हराया। इसके बाद 1998, 2003, 2008 व 2015 में लगातार विभिन्न वार्डों से पार्षद चुने गए।2015 में उनका वार्ड महिला रिजर्व हो गया जिस कारण उन्होंने अपनी पत्नी कोमल शर्मा को वहां से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाया और वह जीत गई। नगर सुधार ट्रस्ट का चेयरमैन होने के कारण 2021 का वह निगम चुनाव नहीं लड़ पाए। जिस कारण पत्नी कोमल शर्मा को दूसरी बार मैदान में उतारा। कोमल शर्मा ने भाजपा की उम्मीदवार को हराकर दूसरी बार पार्षद बनी।

chat bot
आपका साथी