भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर घेरने गए किसानों को पुलिस ने गली के एंट्रेस प्वाइंट पर रोका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदि वास्तव में किसानों के हितैषी होते तो वह कम से कम अपने जिले में धरने पर बैठे किसानों से तो मिलते परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:34 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर घेरने गए किसानों को पुलिस ने गली के एंट्रेस प्वाइंट पर रोका
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का घर घेरने गए किसानों को पुलिस ने गली के एंट्रेस प्वाइंट पर रोका

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यदि वास्तव में किसानों के हितैषी होते तो वह कम से कम अपने जिले में धरने पर बैठे किसानों से तो मिलते परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिस कारण पठानकोट ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों में भाजपा के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुरदियाल सैनी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की इंदिरा कालोनी स्थित कोठी का घेराव करने के दौरान कही। संयुक्त किसान जत्थेबंदियों द्वारा कृषि सुधार कानून को रद करवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष की कोठी का घेराव करने का एलान किया था।

किसानों द्वारा किए गए एलान के बाद पुलिस ने उनके निवास स्थान के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी थी। चार थानों के प्रभारियों सहित सुरक्षा व्यवस्था का एसपी मनोज ठाकुर ने जायजा लिया। सुबह 11:45 बजे एक समूह के रुप में किसान इंदिरा कालोनी पहुंचे जहां उन्हें रोकने के लिए जिला पुलिस ने तारबंदी की हुई थी ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। पुलिस ने उन्हें गली के एंट्रेस प्वाइंट पर हो रोक दिया।

इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के नेता गुरदियाल सैनी, कामरेड शिव कुमार, केवल कालिया, राज कुमारी, गुरनाम सिंह छीना व इकबाल सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानून की जमकर निदा की। उन्होंने कहा कि अश्वनी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष हैं और उन्हें प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से किसानों का पक्ष रखने की बात करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कोई कार्य नहीं किया उल्टा गलत रिपोर्ट भेज कर किसानों के खिलाफ काम किया है। किसान 12 जून को विधायक बब्बू का निवास स्थान घेरेंगे

वक्ताओं ने कहा कि 12 जून दिन शनिवार को अब पूर्व डिप्टी स्पीकर और विधायक सुजानपुर दिनेश सिंह बब्बू के पंगौली स्थित निवास स्थान का घेराव किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा 2022 के विधान सभा की प्रदेश की सारी 117 सीटों पर लड़ने की जो बात कर रही है वह अपने प्रत्याशी तो उतारे। किसान किसी भी प्रत्याशी के किसी भी बूथ से 117वोट नहीं निकलने देगी। वक्ताओं ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि कानून को रद करवाने के लिए भले ही उन्हें छह साल तक धरना लगाना पड़ा वह लगाएंगे लेकिन, कानून को हर हाल में रद करवाकर ही दम लेंगे।

chat bot
आपका साथी