पठानकोट की इंडस्ट्री को जेएंडके की तर्ज पर मिलें सुविधाएं

पंजाब व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पंजाब भवन चंडीगढ़ में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM (IST)
पठानकोट की इंडस्ट्री को जेएंडके की तर्ज पर मिलें सुविधाएं
पठानकोट की इंडस्ट्री को जेएंडके की तर्ज पर मिलें सुविधाएं

जागरण संवाददाता, पठानकोट : पंजाब व्यापार मंडल का एक शिष्टमंडल विभिन्न 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पंजाब भवन चंडीगढ़ में मिला। मंडल के अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ की देखरेख में महासचिव समीर जैन, महासचिव एलआर सोढी व सचिव सुनील महाजन शिष्टमंडल में विशेष रूप से सम्मिलित हुए। प्रदेश महासचिव एलआर सोढी व सचिव सुनील महाजन ने संयुक्त रूप में बताया कि शिष्टमंडल ने प्रदेश व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। वहीं अन्य समस्याओं के साथ ही जिला पठानकोट के व्यापारियों के कारोबार, इंडस्ट्री, पेट्रोलियम पदार्थो, कोविड, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी विभिन्न मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा और उनसे विशेष राहत पैकेज की भी मांग की। बताया कि प्रोफेशनल टैक्स के साथ ही इंस्टीट्यूशन टैक्स, वैट के पुराने केसों को वन टाइम सेंटलमेंट करने के साथ ही बिजली टैरिफ को पंजाब में एमएसएमई के तहत व्यापारियों को उपलब्ध करवाने की पुरजोर मांग रखी गई। ताकि पंजाब के व्यापार को बचाने के साथ ही इसे प्रफुल्लित किया जा सके। महासचिव एलआर सोढी व प्रदेश सचिव सुनील महाजन ने इस दौरान पठानकोट की इंडस्ट्री को बचाने क लिए जेएंडके की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग रखी। कहा कि पठानकोट का क्षेत्र एक तरफ से जम्मू कश्मीर तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के साथ लगता है। दोनों ही राज्यों की ओर से व्यापारियों के हितों के लिए कदम उठाए गए हैं, जिससे व्यापारी पठानकोट क्षेत्र में व्यापार लगाने के बजाय दोनों राज्यों में व्यापार लगाने पर ज्यादा तरजीह देता है।

chat bot
आपका साथी