प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा इनव्हील क्लब

मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन गुनिदर कौर ने कहा कि आज प्लास्टिक का सबसे ज्यादा प्रयोग होना पृथ्वी के पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:42 PM (IST)
प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा इनव्हील क्लब
प्लास्टिक के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगा इनव्हील क्लब

जागरण संवाददाता, पठानकोट: इनरव्हील क्लब डमटाल की ओर से डिस्ट्रिक्ट 307 की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के अफीशियल विजिट के उपलक्ष्य में अध्यक्ष शशि गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुनिदर कौर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए। पीडीसी जीवन वडैहरा व डा. नैंसी वर्मा विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित हुए।

अध्यक्ष शशि गुप्ता व क्लब सचिव रवीश मित्तल ने क्लब द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षा के क्षेत्र में आर्य ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिसिपल मधु सलारिया तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में शोभा अत्रि को वोकेशनल अवार्ड से नवाजा गया, जबकि डा. रूही, सुरुचि, डा. नंदिनी मेहरा, वेणु अग्रवाल व पिकी सैनी को क्लब पिन लगाकर नए सदस्यों के रूप में मनोनीत करते हुए सामाजिक सेवा करने हेतु शपथ दिलाई गई।

मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन गुनिदर कौर ने कहा कि आज प्लास्टिक का सबसे ज्यादा प्रयोग होना पृथ्वी के पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए क्लब का प्रत्येक सदस्य अब प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करे। इस अवसर पर मंच संचालन निहारिका त्रेहन की ओर से बखूबी निभाया गया। इस अवसर पर सचिव रवीश मित्तल, कोषाध्यक्ष रवनीत मैनी, आईएसओ बिदु गुप्ता, सीमा पोद्दार, सुनीता जंडियाल, अर्चना अग्रवाल, वंदना त्रेहन, कुलदीप वालिया, निर्मल अग्रवाल, अन्नु, पूनम, रिया, वंदना व आंचल उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी