सड़क को चौड़ा करने के लिए 500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

गांव मस्तपुर में जलालिया दरिया पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्के पुल का निर्माण करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:40 PM (IST)
सड़क को चौड़ा करने के लिए 500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी
सड़क को चौड़ा करने के लिए 500 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी

संवाद सहयोगी, बमियाल : गांव मस्तपुर में जलालिया दरिया पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्के पुल का निर्माण करवाया जा रहा है। अब इस पुल से लेकर अड्डा फतेहपुर तक करीब चार किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए लगभग 500 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलेगी, क्योंकि यहां बरम सहित 43 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाना है। वन विभाग से मंजूरी लेने के लिए अप्लाई भी कर दिया गया है। मंजूरी मिलने के तुरंत बाद सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग पेड़ों की कटाई शुरू कर देगा। फतेहपुर से गांव मस्तपुर तक मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई बरम सहित करीब 20 फुट है। इसे अब 33 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। सड़क के दोनों किनारे पांच पांच फुट बरम रखी जाएगी। करीब चार किलोमीटर लंबी यह सड़क पेड़ों की कटाई की मंजूरी मिलने के बाद बनानी शुरू कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने बिजली बोर्ड कारपोरेशन को भी बिजली के पोल हटाने के लिए लिखित तौर पर भेजा गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोक निर्माण विभाग बिजली के पोल हटाने के लिए आने वाले खर्च का भुगतान भी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित महाजन ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटना जरूरी है। इस लिए पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से मंजूरी लेने के लिए लिखा गया है।

सुजानपुर को बनाया जाएगा माडल कस्बा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सुजानपुर को माडल कस्बे के रूप में विकसित किया जाएगा। यह बात हलका इंचार्ज व पूर्व पंजाब कांग्रेस सचिव अमित सिंह मंटू ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल चुनाव में सुजानपुर की जनता ने कांग्रेस के हक में वोट दिया है। सुजानपुर नगर कौंसिल पर कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है। नगर कौंसिल के गठन के बाद सुजानपुर की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करके सुजानपुर को माडल कस्बे के रूप में विकसित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने काउंसिल में अपने 10 वर्ष के शासन के दौरान कुछ नहीं किया गया। सुजानपुर में 5 करोड़ की लागत से कांग्रेस पार्टी की ओर से ही विकास कार्य करवाए गए हैं। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, अश्वनी बटीं, सुरिदर शर्मा, गौतम सलारिया, मलकीत सिह, सुग्रीव सिह, खजूर सिह, गगन मनहास, चौधरी अजीत सिंह, रमेश कुमार, राम सिह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी