ठाकुर राजेंद्र सिंह किसान संघ के जिला प्रधान बने

नव नियुक्त जिला प्रधान ठाकुर राजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे जिले में किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा विशेषकर कंडी क्षेत्र में वहां के किसानों को जंगली जानवरों मौसम की मार व अन्य कई प्रकार की कठिनाइयों को देखना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:15 PM (IST)
ठाकुर राजेंद्र सिंह किसान संघ के जिला प्रधान बने
ठाकुर राजेंद्र सिंह किसान संघ के जिला प्रधान बने

संवाद सहयोगी, जुगियाल: भारतीय किसान संघ जिला पठानकोट का वार्षिक चुनाव, निकटवर्ती गांव अखवाना में भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें केंद्रीय संगठन मंत्री लीलाधारी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में संघ की ओर से पिछले वर्ष किए हुए कार्यो का ब्योरा दिया गया तथा किसानों को एकजुट करने पर बल दिया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व सरपंच ठाकुर राजेंद्र सिंह अखवाना को जिला प्रधान मनोनीत किया गया।

नव नियुक्त जिला प्रधान ठाकुर राजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे जिले में किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा विशेषकर कंडी क्षेत्र में वहां के किसानों को जंगली जानवरों, मौसम की मार व अन्य कई प्रकार की कठिनाइयों को देखना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए वह शीघ्र ही भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों सके साथ बैठक करेंगे और जिला प्रशासन व अन्य सबंधित विभागों के अधिकारियों से मिल कर समाधान करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य ठाकुर रघुवीर सिंह, केंद्रीय संगठन मंत्री लीलाधारी, ब्लाक प्रधान प्रभात सिंह, प्रेम सिंह, बलदेव राज शर्मा, रतन चंद, मास्टर करतार सिंह, दलीप सिंह, नरेंद्र शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी