सरकार ने धार कलां क्षेत्र के साथ किया गया सौतेला व्यवहार: बब्बू

उन्होंने कहा कि वह एक आम नागरिक की तरह लोगों की समस्याएं सुनते रहे हैं और उन्हें सुलझाते रहे हैं। मगर इस बार कांग्रेस की सरकार ने फंडों को लेकर धार ब्लाक के विकास कार्यों में रुकावट डाली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:14 PM (IST)
सरकार ने धार कलां  क्षेत्र के साथ किया गया सौतेला व्यवहार: बब्बू
सरकार ने धार कलां क्षेत्र के साथ किया गया सौतेला व्यवहार: बब्बू

संवाद सहयोगी, दुनेरा: विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने गांव गड़ल के टीका वरेटा का दौरा कर कार्यकर्ताओं से बैठक की। इस दौरान कार्यकारी मंडल भाजपा प्रधान रजनीश कुमार मिटुं, मंडल भाजपा सचिव गणेश चाड़क, कुलवंत सिंह भी पहुंचे। विधायक ने कहा कि धार कलां में विकास कार्य किसके समय में हुए हैं यह लोग भलीभांति जानते हैं। लोग यह भी जानते हैं कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार के समय में धार कलां क्षेत्र में क्या विकास हुआ है एवं क्षेत्र के साथ किस तरह से सौतेला व्यवहार किया गया है। इसका हिसाब धार के लोग विधानसभा 2022 के चुनावों में कांग्रेस को हरा कर चुकता करेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक आम नागरिक की तरह लोगों की समस्याएं सुनते रहे हैं और उन्हें सुलझाते रहे हैं। मगर इस बार कांग्रेस की सरकार ने फंडों को लेकर धार ब्लाक के विकास कार्यों में रुकावट डाली है। इस मौके पर पृथ्वी सिंह, शेर सिंह एवं भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी