योग से दूर हुआ रोग, बनाए रखें आत्मबल

घर में रहकर मैंने कोरोना को हराया है। यह बात वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट में तैनात टेक्नीशियन सुरेश कुमार ने कही

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:51 PM (IST)
योग से दूर हुआ रोग, बनाए रखें आत्मबल
योग से दूर हुआ रोग, बनाए रखें आत्मबल

संवाद सहयोगी, सुजानपुर :

घर में रहकर मैंने कोरोना को हराया है। यह बात वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन डिपार्टमेंट में तैनात टेक्नीशियन सुरेश कुमार ने कही। सुरेश कुमार ने बताया कि डिपार्टमेंट में रेवेन्यू कलेक्ट करते हैं। वह कब कोरोना संक्रमित हो गए उन्हें पता ही नहीं चला।

लक्षण महसूस होने पर उन्होंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। जांच करवाने के तीन दिन बाद उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट का फोन आया कि वह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आते ही उन्होंने अपने आपको क्वारंटाइन कर लिया। सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने क्वारंटाइन होने के पहले दिन से ही योग करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही सुबह शाम भाप लेना, गिलोय, तुलसी, सौफ व गुड काढ़े का रूप में नियमित रूप से सेवन किया।

उन्होंने बताया कि होम क्वारंटाइन के दौरान उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ अपना मनोबल बनाए रखा। डाक्टर की सलाह के मुताबिक दवाइयों का सेवन किया। किताबें पढ़ी व नग्में सुनी। इसका परिणाम यह रहा कि 17 दिन के बाद बिल्कुल ठीक हो गए। सुरेश कुमार ने कहा कि खांसी- बुखार होने पर सबसे पहले कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। यदि कोरोना होता है तो समय पर होम क्वारंटाइन होकर उच्च मनोबल के साथ कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है कोरोना को हराना है। उन्होंने सभी लोगों को संदेश दिया कि मरीज को अगर थोड़ा भी हौसला मिल जाए तो पावर बढ़ जाएगी। जिसके कारण कोरोना मरीज पाजिटिव सोच के साथ ठीक हो सकता है। कोरोना रोगी को चाहिए कि वह किसी भी हाल अपना मनोबल न गिरने दे।

chat bot
आपका साथी