भाजपा सभी सीटों से लड़ेगी चुनाव : अश्विनी शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसके लिए भाजपा ने पूरे पंजाब में तैयारियों में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM (IST)
भाजपा सभी सीटों से लड़ेगी चुनाव : अश्विनी शर्मा
भाजपा सभी सीटों से लड़ेगी चुनाव : अश्विनी शर्मा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : विधानसभा चुनावों को लेकर विधायक दिनेश सिंह बब्बू के निवास स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बैठक की। यहां दयाल सिंह सोढ़ी महासचिव पंजाब, जीवन गुप्ता महासचिव, दिनेश संगठन मंत्री,जिला प्रधान विजय शर्मा, सुभाष शर्मा महासचिव राकेश शर्मा मौजूद रहे। बैठक में पंजाब चुनावों को लेकर विधायक दिनेश सिंह बब्बू के साथ मंथन किया। इसके अलावा विधानसभा हलका सुजानपुर के चुनाव के लिए चर्चा की गई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए भाजपा ने पूरे पंजाब में तैयारियों में जुटी है। इस मौके पर बब्बू ने कहा की विधानसभा हलका सुजानपुर में भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता शहर तथा गांवों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जनता की भलाई के लिए योजना चलाई गई है उसके लिए जनता को जागृत किया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को जागृत कर रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री ने जनता के भलाई के लिए क्या कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पिछले साढे चार वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है। जनता के साथ जो वादे किए थे उनमें एक वादा भी पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस सरकार का पतन हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी