स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वच्छ भारत मुहिम के तहत किया जागरूक, जिला कोआर्डिनेटर ने कहा- अपने घर से करें सफाई अभियान की शुरुआत

सबसे पहले प्रत्येक इंसान को अपने घर से सफाई अभियान चलाना चाहिए। उसके बाद गांव शहर तथा प्रत्येक कस्बे के अंदर स्वच्छ भारत मुहिम के अंतर्गत इर्द गिर्द की सफाई करनी चाहिए और लोगों को भी जागरूक करने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:04 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वच्छ भारत मुहिम के तहत किया जागरूक, जिला कोआर्डिनेटर ने कहा- अपने घर से करें सफाई अभियान की शुरुआत
स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वच्छ भारत मुहिम के तहत किया जागरूक, जिला कोआर्डिनेटर ने कहा- अपने घर से करें सफाई अभियान की शुरुआत

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र गुरदासपुर के जिला कोआर्डिनेटर अल्का रावत के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद पार्क सुजानपुर में विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया गया। बीईओ मेंबर नेहरू युवा केंद्र शत्रु प्रताप सिंह, स्टेट डायरेक्टर पंजाब विक्रम सिंह गिल का पहुंचने पर विशेष रूप से स्वागत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारत के आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामले तथा खेल मंत्रालय भारत सरकार देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 743 जिलों में एक से 31 अक्टूबर तक सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान आए हुए समूह नौजवानों तथा वालंटियरों द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में इस मुहिम के चलते प्लास्टिक इकट्ठा करने का प्रण लिया गया तथा इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारियों द्वारा आए हुए नौजवानों को तथा आस पास के क्षेत्र निवासियों को स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जागरूक किया गया।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले प्रत्येक इंसान को अपने घर से सफाई अभियान चलाना चाहिए। उसके बाद गांव, शहर तथा प्रत्येक कस्बे के अंदर स्वच्छ भारत मुहिम के अंतर्गत इर्द गिर्द की सफाई करनी चाहिए और लोगों को भी जागरूक करने चाहिए। इस मौके पर आशा भगत प्रेसिडेंट वूमेन वेलफेयर सोसायटी, शमा चेयरमैन, सुनीता शर्मा, रोकी मेहरा, दीपक मेहरा, सुधीर महाजन, जीवन, तरसेम सिंह कौशल, जिला गुरदासपुर के समूह ब्लाकों से पहुंचे वालंटियर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी