बीडीपीओ कार्यालय में लगाया सुविधा कैंप

अमित सिंह मंटू ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह द्वारा लोगों हर प्रकार की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाए गए हैं। इस कैंप में दो किलो वाट तक बिजली के बिल बकाया माफ किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:55 PM (IST)
बीडीपीओ कार्यालय में लगाया सुविधा कैंप
बीडीपीओ कार्यालय में लगाया सुविधा कैंप

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: ब्लाक धार के बीडीपीओ कार्यालय में लगे सुविधा कैंप में कांग्रेस हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर एसडीएम निधि कलोतरा, डीपीआरओ अरविद वर्मा, बीडीओ नीरू उपस्थित हुए।

अमित सिंह मंटू ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह द्वारा लोगों हर प्रकार की सुविधा के लिए विशेष कैंप लगाए गए हैं। इस कैंप में दो किलो वाट तक बिजली के बिल बकाया माफ किया गया है। उनको बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र दिया गया है। इसी तरह जो लोग बुढ़ापा पेंशन आश्रित से वंचित रह गए हैं उनके कैंप में फार्म भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि कैंप 29 अक्टूबर को भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता के लोग ज्यादा से ज्यादा इसका कैंप लाभ उठाएं।

इस मौके पर पूर्ण सिंह, चैन सिंह, राकेश सिंह, राजेश शर्मा, पप्पू राम, कैप्टन देव राज,नाजिर मोहम्मद, शेर मोहम्मद, शर्मिला देवी,अशोक शर्मा, जतिदर सिंह, राज कुमार, अश्वनी शर्मा, करनेल सिंह, सन्नी, अजय पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी