सीएम चन्नी ने स्मार्ट स्कूल हाई स्कूल बनीलोधी की प्रशंसा की, खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह डिप्टी डीईओ राजेश्वर सलारिया मुख्य अध्यापक तेजवीर सिंह स्कूल स्टाफ ने गोविद सिंह जी का चित्र देकर सीएम का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:52 PM (IST)
सीएम चन्नी ने स्मार्ट स्कूल हाई स्कूल बनीलोधी की प्रशंसा की, खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन
सीएम चन्नी ने स्मार्ट स्कूल हाई स्कूल बनीलोधी की प्रशंसा की, खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, सुजानपुर: मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक जोगिदर पाल के साथ शुक्रवार को स्मार्ट स्कूल बनी लोधी भी पहुंचे। इस मौके उन्होंने खेल स्टेडियम का भी उद्घाटन किया। स्कूल के छोटे विद्यार्थियों की ओर से उनका स्वागत फूल देकर किया गया। सीएम ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी जसवंत सिंह, डिप्टी डीईओ राजेश्वर सलारिया, मुख्य अध्यापक तेजवीर सिंह स्कूल स्टाफ ने गोविद सिंह जी का चित्र देकर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने स्टेट अवार्ड देकर अध्यापक नरेन्द्र कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम चन्नी ने सरकारी हाई स्कूल बनी लोधी के सुंदर निर्माण को लेकर स्कूल स्टाफ की हौसला अफजाई की।

इस मौके पर विधायक अमित विज, सरपंच रजिदर सिंह पिल्ला, कांग्रेस नेता अमित मंटू, विनय महाजन, जंग बहादुर बेदी, ब्लाक कांग्रेस प्रधान गोल्डी, चेयरमैन राजकुमार, प्रधान दीपक सिंह, सरपंच राजकुमार, ब्रह्म रतन, कमला देवी, सुनीता देवी, मासु सिंह, हरबंस लाल, सरपंच सोनू, प्रेमलाल, दीपक शर्मा, गगन सिंह, सरपंच राजेंद्र सिंह, सुदेश कुमारी, ममता रानी, रेनू बाला, संजीव शर्मा, मोनी सैनी, सुधीर सिंह रंजीत कुमार, नितेश शर्मा, दविदर सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी