रामलीला में राम-भरत मिलाप का किया मंचन

श्रीराम नाटक क्लब भरोली कलां की ओर से रामलीला का मंचन जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:50 PM (IST)
रामलीला में राम-भरत मिलाप का किया मंचन
रामलीला में राम-भरत मिलाप का किया मंचन

जागरण संवाददाता, पठानकोट : श्रीराम नाटक क्लब भरोली कलां की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। वीरवार की रात को राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। इसका उद्घाटन कांग्रेस नेता जागीर सिंह ने किया। उन्होंने सभी कलाकारों व गांववासियों को बधाई दी। क्लब के प्रधान ठाकुर विजय सिंह कोहाल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियर सोम राज व कैशियर स्वर्ण सिंह बल्ल ने कहा कि इस बार क्लब ने 49वें वर्ष में प्रवेश किया है। समूह गांववासियों के सहयोग से क्लब हर वर्ष नवरात्र पर राम लीला का आयोजन करवा रही है। रामलीला मैदान में आने वाले सभी लोगों के हाथों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। इस दौरान क्लब विक्रम सिंह, राजू शर्मा, स्वर्ण सिंह बल्ल, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी