श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया

श्री बावा लाल दयाल जी मंदिर गोसांईपुर में श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का 665वां जन्म दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 10:28 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 10:28 PM (IST)
श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया
श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, मामून/खानपुर : श्री बावा लाल दयाल जी मंदिर गोसाईपुर में श्री बावा लाल दयाल जी महाराज का 665वां जन्म दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पं. रमेश शास्त्री ने बताया कि सर्वप्रथम अनेक औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री बावा लाल जी की प्रतिमा को विशेष स्नान करवाया गया और उन्हें नूतन वस्त्र धारण करवा श्रृंगार किया गया। उपरान्त विश्व मंगल कामना के लिए हवन यज्ञ में आहूति डाली गई। वैदिक सनातन धर्म की मान्यता अनुसार मंत्रोच्चार के साथ झंडा चढ़ाया गया। श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडली गोसाईपुर ने सत्संग कीर्तन करके संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर कमल ठाकुर, प्रवेश कुमार, रोहित, परवीन, दर्शन सिंह, विमला, पूजा, मोना, प्रिस मैनी, दलजीत कौर आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी