श्री अद्वैत स्वरूप संयास आश्रम खदावर में कार्यक्रम आयोजित

श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम अजीजपुर खदावर में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 04:08 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 04:43 PM (IST)
श्री अद्वैत स्वरूप संयास आश्रम खदावर में कार्यक्रम आयोजित
श्री अद्वैत स्वरूप संयास आश्रम खदावर में कार्यक्रम आयोजित

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : श्री अद्वैत स्वरूप सन्यास आश्रम अजीजपुर खदावर में गुरु पूर्णिमा पर स्वामी दिनेशानंद पुरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, अंबाला, कानपुर इत्यादि से भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। सुबह के समय झंडा पूजन किया गया तथा उसके बाद श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। बाद में संकीर्तन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया गया। स्वामी दिनेशानंद पुरी ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा का विशेष महत्व है, इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति अपने गुरु का वंदन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। गुरु का स्थान सर्वोच्च है तथा गुरू ही ऐसा व्यक्ति है जो ईश्वर के साक्षात्कार करवाता है। जीवन में सुख आनंद की प्राप्ति करवाता है।

हम सभी को जीवन में सफलता के लिए ईश्वर की प्राप्ति के लिए गुरु की शरण में जाना चाहिए। सत्संग में जाना चाहिए तथा गुरु के दिए ज्ञान को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ठाकुर रसाल सिंह, प्रताप सिंह मनकोटिया, मास्टर ओमप्रकाश, तरसेम लाल , महेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, दविदर, पूनम इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी