घरोटा का श्मशानघाट अनदेखी का शिकार

घरोटा का श्मशानघाट काफी समय से अनदेखी का शिकार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:22 PM (IST)
घरोटा का श्मशानघाट अनदेखी का शिकार
घरोटा का श्मशानघाट अनदेखी का शिकार

संवाद सहयोगी, घरोटा : घरोटा का श्मशानघाट काफी समय से अनदेखी का शिकार है। यहां पानी की व्यवस्था न होने से लोगों को खाल दरिया पर रस्म निभाने के लिए जाना पड़ता है। समाजसेवक वरियाम चंद, कुलदीप काटल, कर्ण कुमार, रविद्र कुमार, गनेश कुमार, जतिद्र शर्मा, साई दास, बलवीर चंद मेहरा, तरसेम लाल, विजय कुमार, अश्वनी शर्मा ने बताया कि यहां के पुरुष और महिलाओं के लिए बने बाथरूम पूरी तरह से टूटे हैं। खाल दरिया पर भी कोई घाट की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं के लिए श्मशानघाट में बैठने का सही स्थान न होने से परेशानी होती है। बीडीपीओ आफिस की ओर डंगा न होने से श्मशानघाट को जाता मार्ग में अकसर भूमि कटाव होता रहता है। श्मशानघाट की चारदिवारी टूटी हुई है। इससे यह पशुओं के लिए चारगाह बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन व विधायक से श्मशानघाट की सुध लेने की मांग की।

chat bot
आपका साथी