ब्राह्मण सभा ने हिदू बैंक खाताधारकों का किया समर्थन

भूख हड़ताल को ब्राह्मण सभा पठानकोट के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में बैज नाथ शर्मा पवन शर्मा प्रिस शर्मा और नरिन्द्र शर्मा ने समर्थन दिया। पठानकोट विकास मंच चेयरमैन नरेंद्र काला ने भूख हड़तालियो को पुष्प माला पहना कर मंच पर बिठाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 10:28 PM (IST)
ब्राह्मण सभा ने हिदू बैंक खाताधारकों का किया समर्थन
ब्राह्मण सभा ने हिदू बैंक खाताधारकों का किया समर्थन

संवाद सहयोगी, पठानकोट: हिदू कोआपरेटिव बैंक के खाता धारकों की संघर्ष कमेटी द्वारा चलाई जा रही भूख हड़ताल शनिवार को 14वें दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल को ब्राह्मण सभा पठानकोट के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में बैज नाथ शर्मा, पवन शर्मा, प्रिस शर्मा और नरिन्द्र शर्मा ने समर्थन दिया। पठानकोट विकास मंच चेयरमैन नरेंद्र काला ने भूख हड़तालियो को पुष्प माला पहना कर मंच पर बिठाया। भूख हड़ताल का समापन शेयर होल्डर यूनियन के प्रधान बीडी शर्मा ने कराया। इस मौके रजत बाली, बीआर गर्ग, वरिदर सागर, नरेश रैना, अक्षय पुंज, सुशील नंदा, दीपु ठाकुर, नीलकमल बाली, भारत भूषण पुरी, सुभाष गुप्ता, आरके शर्मा, कुलदीप कटोच, शम्मी शर्मा, बनारसी लाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी